Sunday, November 29, 2015

Ek Khwab...



Dear Friends,

First of all really feeling bad for being away for so many years. I didn't stop writing for so many years. But Some how I stopped publishing same. But now will start my passion again and this time more frequent and more deeper. To start with here is one of my creation "Ek Khwab" We all are running a race but at the end we all are mediocre. So what is that state of mind which is not allowing us to achieve happiness in mind is nothing but our inner Instinct. Same is my feeling in this poem. Hope you like it. Here it goes. :)


एक ख़्वाब 

बंद आँखों से एक ख्वाब देखता हूँ,
ख्वाब में तुझे अपना देखता हूँ!
दूर तक अंधकार देखता हूँ,
उसमे से एक रोशनी की किरण देखता हूँ!
दिल में  अरमानों के खजाने देखता हूँ,
पर हर खजाने पे बेबसियों के ताले देखता हूँ!
क्यों हो रही हैं ऐसी ना उमीद ज़िंदगी,
जब हर रोज़ सबको खुश देखता हूँ!
आँखों में हैं लाखों ख्वाब,
पर हर ख्वाब में खुद को अधूरा देखता हूँ!
हारना में चाहता नहीं,
जीत में पाता नहीं,ऐसी बेबसी से क्यों खुद को झुझता देखता हूँ!
क्यों ना छोड कर इन बातों को एक ओर,
जीऊं  बनके पतंग बिना डोर!
उड़ता रहूं उस रोशनी की ओर,
छोड़ हार जीत को एक छोर!
अब से खुद को जीना चाहता हूँ मैं,
हार के गम से, जीत की खुशी नही खोना चाहता हूँ मैं!
ज़िंदगी  एक जंग नहीं, बल्कि एक कविता हैं,
जहाँ हर रोज़ मानो एक पल हो,
हर पल में लाखों मूस्खूरहट हो,
हर मूस्खूरहट का एक लम्हा हो,
उन लम्हो को जीतना चाहता हूँ मैं!
बंद आखों के उस ख्वाब को अब हक़ीक़त करना चाहता हूँ मैं!
इन लम्हों को अब अपना बनाना चाहता हूँ मैं!

1 comment:

  1. Don't let anything in this world take your passion away from you! Hold on it and one day, it will hold on to you!

    ReplyDelete